Sunday, May 19th, 2024

आप विधायक सोमनाथ विवादित बयान के मामले में गिरफ्तार

रायबरेली 
उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को दो दिन पहले दिए एक विवादित बयान के मामले में रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायबरेली गेस्ट हाउस में रविवार की रात गुजारने के बाद सुबह वह जैसे ही निकले तो पुलिस ने उनका रास्ता रोका, जिसके बाद उनकी पुलिसवालों से कहासुनी हुई। इस दौरान उन पर किसी ने स्याही फेंक दी। 

दरअसल, शनिवार को 'आप' विधायक सोमनाथ भारती ने  अमेठी  के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में  कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं। उनके इस बयान पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इसी केस में उन्हें सोमवार को रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें फुरसतगंज थाने ले जाया गया। हालांकि, उसके बाद उन्हें कहां ले जाया गया इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है।

Source : Agency

आपकी राय

6 + 3 =

पाठको की राय